🫗 सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, आज़ाद नगर, कानपुर 🫗
आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को विद्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना के शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर भव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का पूजन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
💥 इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित अग्रवाल जी ने पवित्र कलश की आरती एवं पुष्पार्चन किया, साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अंकित कुमार शुक्ला एवं कोऑर्डिनेटर अनुराधा सिंह के साथ समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभाग किया।
🌸 विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर कलश पूजन में अपनी श्रद्धा प्रकट की और वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित अग्रवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी को अपने देश और धर्म के प्रति जुड़े रहने और जागरूक रहने पर बल दिया।
🙏 यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और अध्यात्म के प्रति आस्था को जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
#GayatriParivar #JyotiKalashYatra #SpiritualAwakening #SaraswatiGyanMandir #CulturalHeritage #AzadNagar #Kanpur



































